मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को जीतने के बाद सत्ता में बनी रहेगी। वहीं अगर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की तो राज्य में दोबारा कमलनाथ की सरकार वापसी कर सकती है।
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि दोबारा सत्ता में लौटने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव प्रचार को जोरो जोरो से बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जमकर रैलियां और जनसभाएं कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ बमोरी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
यहाँ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखे अंदाज में हमला किया। कमलनाथ ने कहा कि धो’खे से सरकार गिरा कर शिवराज सिंह चौहान ने और सिंधिया ने अच्छा काम नहीं किया और लोकतंत्र की ह’त्या की हैं।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने हमेशा ही शुद्ध के लिए युद्ध शुरू किया था और राज्य में किसानों के कर्ज माफ किए थे। जो कि भाजपा के राज में कर्ज के तले दबे हुए थे। मैंने राज्य के 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं और आगे भी मैं किसानों का कर्ज माफ करने वाला था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सा’जि’श के तहत राज्य में हमारी सरकार को गिरा दिया। इसमें मेरी क्या ग’लती थी मैंने क्या गु’नाह किया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि बमोरी विधानसभा में आज तक एक भी कॉलेज या रोजगार नहीं आ पाया है। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद कॉलेज चलाते हैं। इसके बावजूद भी सिंधिया के क्षेत्र में आज तक एक भी कॉलेज नहीं है, बहुत ही श’र्म की बात हैं।